Human Resource (मानव संसाधन)
किसी भी संस्था में मानव संसाधन प्रबंधन महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, साधारणतया मावन संसाधन प्रबंधन एक प्रबंधकीय कार्य है, जिसमे लोगो के प्रयासों को संघठन की लक्ष्य सिद्दी की और एकरूप कर केन्द्रित किया जाता है, इस प्रकार मानव संसाधन के दक्ष संचालन द्वारा कोई भी संस्था अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकती है
Concepts of Human Resource Management
मानव संसाधन प्रबंधन एक ऐसी प्रक्रिया है जो लोगो और संघठनो को आपस में बांधती है, ताकि संघटनात्मक एव निजी उद्देश्यो को प्राप्त किया जा सके विभिन्न प्रबन्ध विशेषज्ञों ने मानवीय संसाधन की अभिव्यक्ति के लिए अनेक मदों का प्रयोग किया है, इनमे शामिल है फिलिप्पो का personnel. कीथ डेविड का people at work आदि
Function of HRD Manager (मानव संसाधन विकास प्रबन्धक के कार्य)
1. प्रबंधकीय कार्य
(1) नियोजन (2) संघठन बनाना (3) स्टाफिंग (4) निर्देशन (5) नियंत्रण
2. क्रियात्मक कार्य
(1) उचित संख्या में कर्मचारी उपलब्ध करवाना (2) भर्ती,चयन, प्रशिक्षण आदि के बाद कर्मचारियों का विकास (3) क्षतिपूर्ति कार्य (4) कर्मचारी के हितो का एकीकरण (5) अनुरक्षण कार्य (6) पृथकीकरण कार्य (7) वृति नियोजन एवं विकास (8) संगठनात्मक विकास
Methods of Performance Evaluation (निष्पादन मूल्यांकन की विधिया)
परंपरागत विधिया
प्रस्ताव विधि , क्रम विधि , युग्मित तुलना विधि, बलात वितरण विधि, मूल्यांकन मापक या अरेखीय मूल्यांकन मापक, संक्रमणीय प्रसंग विधि, क्षेत्र समीक्षा विधि, श्रेणीकरण, बलात चुनाव विधि
आधुनिक विधियाँ
निर्धारण केन्द्र विधि, मानवीय सम्पति मूल्यांकन विधि, व्यवहार आधारित क्रम मापक विधि
1. निम्न्न में से कोनसा व्यक्तित्व लक्ष्य के सहायक कार्य के अन्दर नही आता है ?
(1) क्षतिपूर्ति (2) जाँच (3) नियोजन (4) सहयोग (5) लाभ
2. मानव संसाधन प्रबंधन के कार्यो में कोनसा पक्ष शामिल नही किया जा सकता है ?
(1) ओद्योगिक सम्बन्ध पहलु (2) कल्याणक पहलू (3) कर्मचारी पक्ष पहलू (4) उपभोक्ता पक्ष पहलू (5) नियोजन पक्ष पहलू
3. मानव संसाधन प्रबंधन के सामाजिक लक्ष्य के अंतर्गत निम्न्न तथ्य आते है इनमे से कोनसा असत्य है ?
(1) क़ानूनी अनुपालन (2) लाभ (3) श्रम संघ प्रबंधन सम्बन्ध (4) नियोजन (5) जाँच
4. कार्यात्मक लक्ष्य के अंतर्गत निम्न्न में से कोनसा असत्य है?
(1) मूल्यांकन (2) लाभ (3) नियोजन (4) जाँच (5) क़ानूनी अनुपालन
5. मानव संसाधन प्रबंधन संघठन के किस लक्ष्य में सहयोग देता है ?
(1) प्राथमिक लक्ष्य (2) द्वितीयक लक्ष्य (3) तृतीयक लक्ष्य (4) ये सभी (5) इनमे से कोई नही
6. अगर कर्चारियो को सुरक्षित और बेहतर प्रदशर्न के लिए प्रेरित करना हो तो उनके किन लक्ष्यों की पूर्ति आवशयक होनी चाहिए ?
(1) कार्यात्मक (2) व्यक्तिगत (3) सामूहिक (4) ये सभी (5) इनमे से कोई नही
7. मानव संसाधन हेतु बार बार साक्षात्कार, चयन, छटनी, निष्कासन करने से नष्ट होता है?
(1) समय (2) धन (3) शक्ति (4) ये सभी (5) इनमे से कोई नही
8. विकास कार्यकर्मो और आयोजित कर्मचारी नियुक्ति के प्रभाव से प्रति इकाई ........... लागत कम की जा सकती है ?
(1) श्रम (2) संसाधन (3) धन (4) ईंधन (5) लाभ
9. कर्मचरियों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रचलित प्रणालियों में सबसे प्रचलित प्रणाली कोन सी है?
(1) कार्यरत प्रणाली (2) विधालय प्रशिक्षण (3) द्वारकोष्ट प्रशिक्षण (4) संयुक्त प्रशिक्षण (5) पर्यवेक्षक प्रशिक्षण
10. मानव संसाधन प्रबंधन के ठोस विवरण के अनुसार व्यावहारिक परिपेक्ष्य में लोगो को समझा जाता है ?
(1) व्यवस्था का संचालन (2) संसाधन (3) माध्यम (4) नियोजनकर्ता (5) ये सभी
11. भर्ती के आंतरिक स्त्रोत की निम्न्न में से कोनसी कमी या दोष नही है ?
(1) नये व साहसी व्यक्तियों को प्रवेश का अवसर नही मिलता
(2) भाई-भतीजावाद का प्रचलन
(3) पदोन्नत नही होता
(4) व्यक्तिगत धारणा का प्रभुत्व
(5) उपरोक्त में से कोई नही
12. निम्न्न में से कोनसा मानव संसाधन प्रबंधन का क्रियात्मक कार्य नही है?
(1) विकास (2) नियंत्रण (3) श्रतिपपूर्ती (4) एकीकरण (5) ये सभी
13. निम्न्न में से निष्पादन मूल्यांकन की परम्परागत विधि नही है ?
(1) क्रम विधि (2) यूग्मित तुलना विधि (3) निर्धारण केन्द्र विधि (4) बलात चुनाव विधि (5) बलात वितरण विधि
14. निम्न्न में से कोन कार्य (On-the-job Training)पर प्रशिक्षण से सम्बंधित है?
(1) स्थान चक्रण (2) केस-अध्ययन (3) सम्मलेन विधि (4) गेमिंग (5) इनमे से कोई नही
15. कोनसा प्रशिक्षण, प्रशिक्षण काल से अलग विशेष प्रशिक्षणशाला में दिया जाता है?
(1) पर्यवेक्षक प्रशिक्षण (2) द्वारकोष्ट प्रशिक्षण (3) संयुक्त प्रशिक्षण (4) विधालय प्रशिक्षण (5) कार्यरत्त प्रशिक्षण
0 comments:
Post a Comment